मुख्यमंत्री के कुटलैहड़ दौरे के लिए सक्रिय हुआ प्रशासन
संवाद सूत्र, बंगाणा : कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की सड़कों की हालत इतनी दयनीय है कि यहां पैदल चलना भी म
संवाद सूत्र, बंगाणा : कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की सड़कों की हालत इतनी दयनीय है कि यहां पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। लोक निर्माण विभाग को जैसे ही मुख्यमंत्री के कुटलैहड़ दौरे की सूचना मिली विभाग ने बंगाणा के संपर्क मार्गो सहित तमाम सड़कों पर टारिग करना शुरू कर दिया है। बंगाणा के आसपास की सड़कों के किनारे बनी नालियों को भी पक्का करना शुरू कर दिया है।
मुख्यमंत्री दस नवंबर को कुटलैहड़ के एक दिवसीय दौरे पर आ रहे है। कुटलैहड़ विस क्षेत्र की दशा इतनी दयनीय हो चुकी है कि न तो लोगों को पीने को पानी मिल रहा है और न ही सड़कों की सुविधा। न बंगाणा के स्कूलों में अध्यापक है और न ही अस्पतालों में डॉक्टर। इन समस्याओं पर कुटलैहड़ के भाजपा विधायक वीरेंद्र कंवर ने धरना प्रदर्शन करके उपमंडलाधिकारी बंगाणा के सौजन्य से प्रदेश सरकार को ज्ञापन भी भेजा था। इसके बावजूद कुटलैहड़ की समस्याओं का कोई समाधान नहीं हुआ है। एक वर्ष पूर्व मुख्यमंत्री कुटलैहड़ के दौरे पर आए थे। तभी कुटलैहड़ के तमाम काग्रेस नेताओं को एक मंच पर देख था। उसके बाद इन नेताओं की अपनी-अपनी डफली और अपना-अपना राग है। कुटलैहड़ विस क्षेत्र में न तो काग्रेस पार्टी की कोई बैठक की जाती है और न ही किसी काग्रेस कार्यकर्ता का कुशलक्षेम पूछा जाता है। इस बीच लोग एक बार फिर कांग्रेस नेता देसराज गौतम पर विश्वास जताकर उनको अपना दुखड़ा सुना रहे है तथा पिछले दो माह से देसराज गौतम भी लोगों के बीच जाकर लोगों की समस्याओं को सरकार से हल करवा रहे है।