Move to Jagran APP

चीमा, पूजा व मास्टर सलीम मचाएंगे धमाल

संवाद सहयोगी, ऊना: उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा है कि राज्यस्तरीय सोमभद्रा महोत्सव नौ से

By Edited By: Published: Fri, 31 Oct 2014 01:12 AM (IST)Updated: Fri, 31 Oct 2014 01:12 AM (IST)
चीमा, पूजा व मास्टर सलीम मचाएंगे धमाल

संवाद सहयोगी, ऊना: उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा है कि राज्यस्तरीय सोमभद्रा महोत्सव नौ से 11 नवंबर तक हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। इसका शुभारभ मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह करेगे।

loksabha election banner

महोत्सव के दौरान हिमाचल की समृद्ध सास्कृतिक धरोहर को दर्शाते कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। वहीं, मशहूर कलाकार सर्वजीत चीमा, मिस पूजा व मास्टर सलीम धमाल मचाएंगे। महोत्सव में स्थानीय कलाकारों को प्रतिभा दिखाने का भरपूर अवसर दिया जाएगा। उद्योग मंत्री ने ऊना में महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा बैठक में जिला के अधिकारियों से कहा कि महोत्सव ऊना जिला की गौरवपूर्ण सास्कृतिक विरासत का प्रतीक है। इसे पूरी गरिमा से मनाया जाएगा। उन्होंने जिला के सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को इस महोत्सव में सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों को महोत्सव में स्टाल लगाकर सरकार की विभिन्न योजनाओं का प्रचार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महोत्सव का शुभारभ शोभायात्रा से होगा जिसकी अगुवाई मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह करेगे। महोत्सव के दौरान ऊना जिला का नाम रोशन करने वाली विभूतियां आमंत्रित की जाएंगी। महोत्सव में सरकारी व गैर सरकारी विभागों की प्रदर्शनिया, बेबी शो, डॉग शो, फ्लावर शो, वेजीटेबल शो के अलावा खाने के स्टॉल प्रमुख आकर्षण होंगे। इसके अलावा खेलों का आयोजन भी किया जाएगा। इस दौरान प्रकाशित स्मारिका में जिला के विकास, सास्कृतिक व ऐतिहासिक पहलुओं को दर्शाते लेख प्रकाशित किए जाएंगे। महोत्सव कमेटी ने तीनों सांस्कृतिक संध्याओं के लिए स्टार कलाकार भी तय कर लिए है। पहली सास्कृतिक संध्या में नौ नवंबर को मशहूर पंजाबी कलाकार सर्वजीत चीमा, 10 नवंबर को मास्टर सलीम व 11 नवंबर को मिस पूजा कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी। तीनों दिन हिमाचल के जाने-माने कलाकारों व स्थानीय कलाकारों को भी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया जाएगा। इस दौरान सोमभद्रा महोत्सव कमेटी के चेयरमैन अभिषेक जैन, जिला काग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट वीरेंद्र धर्माणी, एग्रो पैकेजिंग के पूर्व उपाध्यक्ष ओंकार शर्मा, एडीएम राकेश कुमार, एएसपी वीरेंद्र ठाकुर, सहायक आबकारी व कराधान आयुक्त राजीव डोगरा, एनएम सैणी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.