सड़क हादसे में दो युवक घायल
ऊना : ऊना के निकटवर्ती बरनोह गाव के महादेव मंदिर द्वार के समीप एक अज्ञात वाहन ने स्कूटर को टक्कर मार
ऊना : ऊना के निकटवर्ती बरनोह गाव के महादेव मंदिर द्वार के समीप एक अज्ञात वाहन ने स्कूटर को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटर सवार दो युवक घायल हो गए। घायल युवकों की पहचान उजागर सिंह निवासी अजनौली व सरवण सिंह निवासी डंगोली के रूप में हुई है। पुलिस ने दानों युवकों के बयान कलमबद्ध कर हुए अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। मंगलवार देर सायं अजनोली का उजागर सिंह व सरवण सिंह स्कूटर पर डंगोली से बरनोह के महादेव मंदिर की ओर जा रहे थे। महादेव गेट के समीप पीछे से एक अज्ञात वाहन चालक ने स्कूटर को टक्कर मार दी और मौके से फ रार हो गया है। स्थानीय लोगों ने हादसे में घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया, जहा पर दोनों युवकों का उपचार जारी है।