वीरभद्र का दामन पाक साफ : अग्रवाल
ऊना : मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का दामन पाक साफ है। प्रदेश काग्रेस एकजुट है और विरोधी जो बेवुनियाद आरोप मुख्यमंत्री पर लगा रहे हैं, उनको तथाकथित आरोप लगाने से पहले अपने गिरेबान में भी झाकना चाहिए। यह बात जिला ऊना युका के पूर्व प्रवक्ता वीके अग्रवाल ने मंगलवार को यहां पत्रकारों से कही।
उन्होंने कहा कि जब भी वीरभद्र सिंह प्रदेश की सत्ता पर काबिज होते हैं विरोधी उनके खिलाफ षड्यंत्र रचने शुरू कर देते हैं। विरोधियों द्वारा उनके खिलाफ पहले भी आरोप लगाए गए हैं। जाच के बाद इनमें कुछ नहीं पाया गया और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को क्लीन चिट मिली। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह गरीबों के मसीहा हैं। जिला ऊना से उनका हमेशा लगाव रहा है। इसके चलते यहा करोड़ो रुपयों के विकास कार्य किए गए हैं। जिला की स्वा नदी के तटीकरण को बनी योजना कांग्रेस सरकार की देन है। काग्रेस राज में यहा करोड़ों रुपये खर्च किए गए। उद्योगमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के प्रयासों और वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में प्रदेश की काग्रेस सरकार द्वारा स्वा नदी को तटीकरण का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। जिला में औद्योगिक विकास का श्रेय भी मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को जाता है।