Move to Jagran APP

आयूष व रजनी दौड़े सबसे तेज

By Edited By: Published: Sun, 14 Sep 2014 10:42 PM (IST)Updated: Sun, 14 Sep 2014 10:42 PM (IST)
आयूष व रजनी दौड़े सबसे तेज

संवाद सहयोगी, ऊना : युवा सेवा एवं खेल विभाग ऊना के जिलास्तरीय राजीव गांधी खेल अभियान के तहत अंडर-16 खेल प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन कई मुकाबले हुए। कबड्डी के मैच का शुभारंभ होशियारपुर के इंद्रजीत सिंह भिंडर व खेल अधिकारी ईश्वर चौधरी ने किया। लड़कों की एथलेटिक में ऊना ब्लाक के आयूष ने 1500 मीटर की दौड़ में पहला, हरोली के गोविंद ने दूसरा और ऊना के अमरिंद्र ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों के वर्ग में ऊना जेएनवी की रजनी ने पहला, हरोली की कुसुम ने दूसरा व नेहा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों की 100 मीटर की दौड़ में बंगाणा की अंजलि ने पहला, ऊना की रजनी ने दूसरा तथा अंब की काजल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कों की 800 मीटर की दौड़ में ऊना के आयुष ने पहला, गोविंद ने दूसरा और ऊना के हर्ष ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

loksabha election banner

कबड्डी में लड़कों के वर्ग में ऊना ने गगरेट को हराया। हरोली ने अम्ब तथा हरोली ने बंगाणा को हराया। लड़कियों के वर्ग में गगरेट ने ऊना को हराया। वालीबाल में बंगाणा ने हरोली, हरोली ने अम्ब तथा बंगाणा ने गगरेट को हराया। लड़कियों के वर्ग में बंगाणा ने अंब को हराया। जूडो के अंडर-40 किलोग्राम भार वर्ग में रोड़ा की सुनीता ने पहला, ओयल की दीक्षा ने दूसरा, ऊना की रेश्मा ने तीसरा तथा ऊना की महक ने चौथा स्थान प्राप्त किया। 48 किलोग्राम भार वर्ग में सुनैना ओयल ने पहला, जेएनवी की मीनाक्षी ने दूसरा, रोड़ा की बलविंद्र कौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-52 किलोग्राम भार वर्ग में जेएनवी की शगुन ने पहला, जेएनवी की प्रिया सैनी ने दूसरा, नैंसी ने तीसरा तथा पल्लवी ने चौथा स्थान प्राप्त किया। अंडर-44 किलोग्राम भार वर्ग में किरन ने पहला व रोड़ा की नीरज ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-51 किलोग्राम भार वर्ग में जेएनवी की कृतिका ने पहला, प्रिंयका ने दूसरा, नीशा ने तीसरा तथा रोडा की काजल ने चौथा स्थान प्राप्त किया। अंडर-63 किलोग्राम भार वर्ग में जेएनवी की दीक्षा कालिया ने पहला तथा रोडा की प्रिया ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

लड़कों की जूडो स्पर्धा के अंडर-42 किलोग्राम भार वर्ग में ऊना के अंकुश ने पहला, ओयल के साहिल ने दूसरा, रोड़ा के नीकेत तथा ऊना के अभिषेक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-46 किलोग्राम भार वर्ग में ऊना के मोहित ने पहला, अंब के अमनजीत ने दूसरा, साहिल ने तीसरा तथा रोडा के मनजीत ने चौथा स्थान हासिल किया। अंडर-50 किलोग्राम भार वर्ग में ऊना के विश्वजीत ने पहला, ओयल के राजकुमार ने दूसरा और अजय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया जबकि आर्य पब्लिक स्कूल के प्रवीन ने चौथा स्थान प्राप्त किया। अंडर-55 किलोग्राम भार वर्ग में ऊना के रितिन ने पहला, रोड़ा के अजय ने दूसरा, ओयल के सुनील ने तीसरा व अंब के अभिषेक ने चौथा स्थान प्राप्त किया है। अंडर-60 किलोग्राम भार वर्ग में जेएनवी के हितेश ने पहला तथा ऊना के रविंद्र ने दूसरा स्थान हासिल किया। बॉक्सिंग में लड़कों के 46 किलोग्राम भार वर्ग में भटोली के जतिंद्र ने स्वर्ण, बसौली के तेजेश्वर ने रजत व लवली ने कांस्य पदक जीता। लड़कियों के 46 किलोग्राम भार वर्ग बसौली की संदेश ने स्वर्ण, संगीता ने रजत तथा रजनी ने कांस्य पदक जीता।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.