पुलिस ने पकड़ा उद्घोषित अपराधी
By Edited By: Published: Sun, 14 Sep 2014 08:46 PM (IST)Updated: Sun, 14 Sep 2014 08:46 PM (IST)
ऊना : बंगाणा थाना क्षेत्र के अंतर्गत रविवार को पुलिस ने एक उद्घोषित अपराधी को पकड़ा है। इस आरोपी के खिलाफ एक लड़की ने अपहरण का मामला दर्ज करवाया था। नाबालिग लड़की का 12 जुलाई को अपहरण होने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था।
लड़की को पुलिस ने कुछ समय बाद बरामद कर लिया था। इस मामले में पुलिस द्वारा जांच के दौरान पोक्सो अधिनियम भी लगाया गया था। मामले में आरोपी विनोद कुमार निवासी कोटला वेला बंगाणा तफ्तीश के दौरान हाजिर नहीं हुआ था। उसे अदालत ने उद्घोषित अपराघी घोषित किया था। मामले की जांच कर रहे राम लाल के नेतृत्व में गठित विशेष पुलिस टीम ने आरोपी विनोद कुमार को रविवार को गिरफ्तार किया है। उसे 15 सितंबर को अदालत में पेश किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें