तेंदुए के आतंक से सहमे सकौन के बाशिंदे
By Edited By: Published: Mon, 01 Sep 2014 01:03 AM (IST)Updated: Mon, 01 Sep 2014 01:03 AM (IST)
संवाद सहयोगी, बंगाणा : उपमंडल बंगाणा की पंचायत बल्ह का गांव सकौन तेंदुए के आतंक से सहमा हुआ है। तेंदुए ने गांव के करीब आठ पालतू कुत्तों को शिकार बना लिया है। ग्रामीणों किशन चन्द, प्रीतम चन्द, कमल कुमार, पवन कुमार, रोशनी देवी, प्रभु राम, कुलदीप कुमार का कहना है कि तेंदुए के आतंक से लोगों ने शाम ढलते ही घरों से निकलना बंद कर दिया है। तेंदुए ने उनके पालतू कुत्तों को शिकार बना लिया है। उन्होंने बताया कि तेंदुए के भय से गांव की महिलाएं घास तक काटने खेतों में नहीं जा रही है। लोग बच्चों को स्कूल भेजने से भी कतरा रहे है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि तेंदुए के भय से उन्हें निजात दिलाई जाए। वन विभाग कर्मियों को तेंदुए को पकड़ने के आदेश दिए जाएं, जिससे लोगों को इस आतंक से छुटकारा मिले।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें