टाहलीवाल को नगर पंचायत बनाने पर मतभेद
By Edited By: Published: Tue, 29 Jul 2014 10:58 PM (IST)Updated: Tue, 29 Jul 2014 10:58 PM (IST)
टाहलीवाल : टाहलीवाल को नगर पंचायत बनाने के विरोध में मंगलवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। वहीं, निकटवर्ती ग्राम पंचायत बाथू के लोगों ने उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री से बाथू के शहरीकरण की मांग की है।
ग्राम पंचायत नंगल कलां के प्रधान अर्जुन सिंह के नेतृत्व में लोगों ने टाहलीवाल के शहरीकरण का विरोध किया। प्रदर्शन में कई महिलाएं भी शामिल हुई। वहीं, बाथू ग्राम पंचायत के लोगों ने पंचायत के शहरीकरण का प्रस्ताव उद्योग मंत्री को सौंपा। उद्योग मंत्री ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के समय भी टाहलीवाल का शहरीकरण किया जा रहा था। जो लोग ऐसा करने में असफल रहे, वे अब विरोध कर विकास में बाधा उत्पन्न करना चाहते हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें