मंडल भाजपा ने बनाई रैली की रणनीति
संवाद सूत्र, अर्की : अर्की मंडल भाजपा की बैठक मंडल अध्यक्ष सुरेश जोशी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में
संवाद सूत्र, अर्की : अर्की मंडल भाजपा की बैठक मंडल अध्यक्ष सुरेश जोशी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा व विधायक गोविंद राम शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। मीडिया प्रभारी इंद्रपाल शर्मा ने बताया कि प्रदेश भाजपा संगठन द्वारा प्रदेश में 100 रैलियों का आयोजन किया जा रहा है और अर्की निर्वाचन क्षेत्र में मार्च में रैली आयोजित की जाएगी। संगठन मंत्री ने कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए कमर कसने और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। विधायक गोविंद राम शर्मा ने कार्यकर्ताओं को एकजूट होकर केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा प्रदेश सरकार की नाकामियों को आम जनता तक ले जाने को कहा। बैठक प्रदेश सचिव रतन पाल, जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, जिला मीडिया प्रभारी इंद्रपाल शर्मा, महामंत्री देवेन्द्र कुमार आदि अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।