किसानों को किया जैविक खेती केलिए प्रेरित
संवाद सूत्र, नौणी : नौणी यूनिवर्सिटी के व्यापार प्रबंधन विभाग ने किसानों को जैविक खेती के बारे में ज
संवाद सूत्र, नौणी : नौणी यूनिवर्सिटी के व्यापार प्रबंधन विभाग ने किसानों को जैविक खेती के बारे में जागरूक करने के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। शिविर धर्मपुर ब्लॉक के गाव कोट सुराली व धड़शी में हुए। शिविर में लगभग 50 किसानों ने भाग लिया। इस दौरान किसानों को सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में भी अवगत करवाया गया। साथ ही उन्हें जैविक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस बीच कुछ किसानों ने जैविक खेती के अनुभव भी अन्य किसानों के साथ साझा किए। कार्यक्रम समन्वयक यास्मिन ने कहा कि शिविर एक परियोजना के तहत आयोजित किए जा रहे हैं। इसके अंतर्गत जिला सोलन, बिलासपुर, कुल्लू व किन्नौर जिला में भी शिविर आयोजित होंगे। उक्त परियोजना तीन वर्ष तक चलेगी।