सरोच बने कांगड़ा हमीरपुर मैत्री सभा के अध्यक्ष
सोलन : कागड़ा हमीरपुर मैत्री सभा की नई कार्यकारिणी के चुनाव सोलन में बुधवार को हुए। चुनाव एक वर्ष के
सोलन : कागड़ा हमीरपुर मैत्री सभा की नई कार्यकारिणी के चुनाव सोलन में बुधवार को हुए। चुनाव एक वर्ष के लिए किए गए। इसमें खेमचंद शर्मा को संरक्षक और एपी सरोच को अध्यक्ष चुना गया है। इसके अलावा धनीराम शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जितेंद्र नाथ शर्मा को महासचिव, सुरजीत राणा को प्रेस सचिव, मुकेश कुमार को वित्त सचिव, वीएस जगोतरा को अतिरिक्त वित्त सचिव, किशोरी लाल, पीसी गरग, सुरेश कुमारी व बीरबल पठानिया को उपप्रधान चुना गया है। इसके अलावा वीरेंद्र ठाकुर व विक्रम शर्मा को कानूनी सलाहकार, वीडी राणा व किशोरी लाल को संयुक्त सचिव व कंसराज शर्मा व राजेंद्र महाजन को आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। कार्यकारिणी सदस्य में बीके सूद, राजन सूद, जगन्नाथ, धीरज सूद, अमरनाथ, आदित्य ठाकुर, भूपिंद्र शर्मा, सतपाल कौल, आदेश कटोच, ज्ञानचंद, रणवीर सिपहिया और महेश शर्मा शामिल हैं।