Move to Jagran APP

मुख्यमंत्री ने किया पदयात्रा का स्वागत

जागरण संवाददाता, सोलन : मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि हिमाचल देवभूमि है और यहा के लोगों की द

By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Mar 2017 06:40 PM (IST)Updated: Thu, 23 Mar 2017 06:40 PM (IST)
मुख्यमंत्री ने किया पदयात्रा का स्वागत
मुख्यमंत्री ने किया पदयात्रा का स्वागत

जागरण संवाददाता, सोलन : मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि हिमाचल देवभूमि है और यहा के लोगों की देवी-देवताओं में अटूट श्रद्धा है। मुख्यमंत्री वीरवार को सोलन में जयकृष्णी पंथ की पदयात्रा का स्वागत करने के उपरांत उपस्थित संत समूह एवं स्थानीय लोगों को संबोधित कर रहे थे। वीरभद्र सिंह ने कहा कि सभी धर्म हमें मानवता, सहनशक्ति एवं संपूर्ण मानव जाति के लिए आदर के मूल्य प्रदान करते हैं। हमें इन मूल्यों को बनाए रखने के नियमित प्रयास करने चाहिए। विभिन्न धार्मिक स्थानों को आमजन को प्रोत्साहित करने का केंद्र बनाया जाना चाहिए ताकि सभी सत्य, प्रेम एवं अहिंसा के मार्ग को अपना सकें। प्रदेशवासियों का जीवन विभिन्न देवी-देवताओं से जुड़ा हुआ है तथा देवी-देवता प्रदेश में मनाए जाने वाले विभिन्न समारोहों का अभिन्न अंग हैं।

loksabha election banner

उन्होंने महाराष्ट्र से आरंभ हुई पदयात्रा का स्वागत किया तथा आशा जताई कि यह पदयात्रा सभी को पीड़ित मानवता की सेवा की दिशा में और अधिक प्रेरित करेगी। जयकृष्णी पंथ के प्रमुख गोपीराज महाराज ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया तथा पंथ के उद्देश्यों से उन्हें अवगत करवाया।

मुख्यमंत्री ने सोलन स्थित जौणाजी मार्ग पर कृष्ण मंदिर चैरिटेबल न्यास की आधारशिला भी रखी। मुख्यमंत्री ने सोलन में 26 करोड़ से निर्मित किए जा रहे मिनी सचिवालय के कार्य का निरीक्षण किया तथा इसे 15 मई, 2017 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने लगभग आठ करोड़ से निर्मित किए जा रहे परिधिगृह के निर्माण कार्य का निरीक्षण भी किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सोलन जिले में विभिन्न विकास परियोजनाओं को निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जाए। उन्होंने लगभग 26 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित किए जा रहे शामती बाईपास की वस्तुस्थिति के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने शामती बाईपास के निर्माण कार्य को समय पर पूरा करने को कहा।

वीरभद्र सिंह ने इससे पूर्व कृतज्ञ प्रदेशवासियों की ओर से शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरु तथा सुखदेव को उनके 86वें शहीदी दिवस पर शहीद स्मारक चंबाघाट में भावभीनी श्रद्धाजलि अर्पित की।

सोलन की पूर्व विधायक मेजर कृष्णा मोहिनी, जिला काग्रेस समिति सोलन के अध्यक्ष राहुल ठाकुर, जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष मोहन मेहता, नगर परिषद सोलन के अध्यक्ष पवन गुप्ता, प्रदेश काग्रेस समिति के सचिव विनोद सुल्तानपुरी, एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष रमेश ठाकुर, प्रदेश पर्यटन विकास निगम निदेशक मंडल के सदस्य सुरेंद्र सेठी, प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य अरविंद गुप्ता, बघाट बैंक के अध्यक्ष अरुण शर्मा, प्रदेश पशु कल्याण बोर्ड के सदस्य राजेंद्र ठाकुर, प्रदेश परिवहन प्राधिकरण के सदस्य सरदार सिंह ठाकुर, प्रदेश पथ परिवहन निगम निदेशक मंडल के सदस्य अजय चौहान, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार टीजी नेगी, ट्रक ऑपरेटर यूनियन सोलन के अध्यक्ष हरदेव सिंह, लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता अशोक चौहान, उपायुक्त सोलन राकेश कंवर, पुलिस अधीक्षक अंजुम आरा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डा मनमोहन सिंह, एसडीएम एकता कापटा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.