Move to Jagran APP

चंपा चौहान बनी लक्ष्मी महिला मंडल की प्रधान

संवाद सूत्र, अर्की : ग्राम पंचायत पलोग (माजू) के नेर गाव में लक्ष्मी महिला मंडल नेर की ओर से आम सभा

By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Mar 2017 06:22 PM (IST)Updated: Thu, 23 Mar 2017 06:22 PM (IST)
चंपा चौहान बनी लक्ष्मी महिला मंडल की प्रधान
चंपा चौहान बनी लक्ष्मी महिला मंडल की प्रधान

संवाद सूत्र, अर्की : ग्राम पंचायत पलोग (माजू) के नेर गाव में लक्ष्मी महिला मंडल नेर की ओर से आम सभा का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता पंचायत प्रधान योगेश चौहान ने की। इसमें गाव की सभी महिलाओं ने भाग लिया।

loksabha election banner

महिला मंडल की सचिव दयावती ने पंचायत प्रधान के समक्ष वर्षभर की गतिविधियों की जानकारी दी। उसके बाद महिला मंडल के चुनाव करवाए गए। इसमें चंपा चौहान को प्रधान, चंद्रकला शर्मा को उपप्रधान, दयावती शर्मा को महासचिव, शकुंतला शर्मा को सहसचिव व पूजा शर्मा को कोषाध्यक्ष बनाया गया। सभी महिलाओं ने नेर गाव के जल स्त्रोतों को साफ रखने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर प्रेम चंद शर्मा, धनीराम शर्मा, तिलक राज शर्मा व अन्य उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.