राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम की दी जानकारी
संवाद सूत्र, अर्की : राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम के तहत विश्व जल दिवस पर एक जागरूकता कार्यशाला
संवाद सूत्र, अर्की : राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम के तहत विश्व जल दिवस पर एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन मागू पंचायत में किया गया। कार्यशाला में कुनिहार विकास खंड की पंचायत समिति अध्यक्ष नीलम रघुवंशी मुख्यातिथि थी। इस दौरान सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग अर्की मंडल के बीआरसी सुशील कुमार ने राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने लोगों को जल सुरक्षा योजना व वर्षा जल संरक्षण पर पंचायत प्रतिनिधियो को जागरूक किया। मुख्यातिथि नीलम रघुवंशी ने कहा कि जल एक बहुमुल्य संपदा है। हमें इसे आवश्यकता अनुसार इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने लोगों का सदुपयोग करने का आग्रह किया। यही नहीं आइपीएच विभाग की योजनाओं का लाभ उठाने का भी आह्वान किया। आइपीएच विभाग उप मण्डल दाडलाघाट से आरके शर्मा ने लोगों को पेयजल का महत्व बताया।