Move to Jagran APP

संस्कार ही परिवार व जीवन की आधार है: डॉ. श्रीकात

संवाद सूत्र, बद्दी : सामाजिक संस्था श्री हरिओम योगा सोसाइटी ने शहर में दीपावली परिवार मिलन का कार्यक

By Edited By: Published: Thu, 27 Oct 2016 07:50 PM (IST)Updated: Thu, 27 Oct 2016 07:50 PM (IST)
संस्कार ही परिवार व जीवन की आधार है: डॉ. श्रीकात

संवाद सूत्र, बद्दी : सामाजिक संस्था श्री हरिओम योगा सोसाइटी ने शहर में दीपावली परिवार मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें बद्दी के कई परिवारों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर सभी वर्गो महिला, पुरुष एवं बाल वर्ग को विभाजित कर अलग-अलग तरह के खेल, अंताक्षरी एवं बौद्धिक ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें अंताक्षरी प्रतियोगिता में पहले स्थान पर बाल वर्ग, दूसरे स्थान पर महिला वर्ग एवं तीसरे स्थान पर पुरुष वर्ग ने बाजी मारी। इसी तरह बौद्धिक ज्ञान प्रतियोगिता में भी बाल वर्ग पहले स्थान पर कब्जा करने में सफल रहा, साथ ही साथ महिला वर्ग भी पहले स्थान पर रहा और पुरूष वर्ग ने दूसरे स्थान पर बाजी मारी। कुलवार आर्य ने श्रीराम के चरित्र का वर्णन करते हुए कहा कि राम राज्य में भ्रष्टाचार मुक्त शासन, एक समान न्याय व्यवस्था, इमानदारी सर्वोपरी था, इसीलिए श्रीराम को मर्यादा पुरुष कहा जाता है जोकि आज के समाज में विलुप्त होने की कगार पर है। मुख्य वक्ता एवं सोसाईटी के अध्यक्ष डॉ. श्रीकात शर्मा ने कहा कि भारत देश एक आदर्श देश है सारे विश्व में भारत का अपना एक स्थान है। जीवन में संस्कार की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस प्रकार नींव के बिना इमारत टीक नहीं सकती उसी प्रकार संस्कार जीवन की नींव है। जैसा संस्कार होगा वैसा जीवन बनेगा। कार्यक्रम के अंत में पंतजलि युवा भारत के अध्यक्ष किशोर ठाकुर व संतोष कुमार ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी व सभी से प्रदुषण मुक्त दीपावली मनाने का आग्रह भी किया। इस मौके पर सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ श्रीकांत शर्मा, महासचिव कुलवीर आर्य, कोषाध्यक्ष सुरेश बंसल, लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष एनपी कौशिक, जिला कार्यवाह महेश कौशल, युवा भारत के जिलाध्यक्ष किशोर ठाकुर, वंदना अवस्थी, वंदना कौशल, रीटा अग्रवाल, सरोज आर्य, के. के यादव, डॉ आरबी सिंह, गुलाब राय, अक्षत शर्मा, देवाश, सतपाल, सुनील गुप्ता, एएम अग्रवाल, अशोक कुमार, मधुसूदन, योगराज, संतोष कुमार, विनय अग्रवाल, राम जपित मौर्य, सुरेश शर्मा, संतोष कुमार, अजय गुरु, नरेश शर्मा, शोभा सिंह, अनूप सिंह, मंजू, वेद प्रकाश मिश्रा सहित कई गण्यमान्य मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.