Move to Jagran APP

ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, बारह मजदूर घायल

संवाद सूत्र, नालागढ़ : नालागढ़-स्वारघाट मार्ग पर जनौण गाव में ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से 12 मजदूर घायल

By Edited By: Published: Sat, 24 Sep 2016 06:56 PM (IST)Updated: Sat, 24 Sep 2016 06:56 PM (IST)
ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, बारह मजदूर घायल

संवाद सूत्र, नालागढ़ : नालागढ़-स्वारघाट मार्ग पर जनौण गाव में ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से 12 मजदूर घायल हो गए। घायलों को सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने नालागढ़ चिकित्सालय में भर्ती करवाया। इनमें से पांच की हालत गंभीर होने पर उन्हें पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

loksabha election banner

नालागढ़-स्वारघाट मार्ग पर सड़क निर्माण के लिए एक ट्रैक्टर ट्राली में मजूदर कुंडलू गांव के लिए जा रहे थे कि जनौण मोड़ पर टै्रक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें सवार चार महिलाओं के साथ अन्य आठ मजदूर घायल हो गए। पांच गंभीर घायलों कैलाश, अमर चंद स्थानीय निवासी व गैंदा बाई, सुषमा, सावित्री की पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया जबकि उदय, बाबू, जय कुमार, राधा, गजेंद्र व अशोक नालागढ़ चिकित्सालय में भर्ती हैं। अशोक को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। डीएसपी साहिल अरोड़ा ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.