नंड के युवक की सर्पदंश से मौत
संवाद सूत्र, नालागढ़ : उपमंडल नालागढ़ के पहाड़ी क्षेत्र नंड के एक युवक की सर्पदंश से मौत हो गई। युवक
संवाद सूत्र, नालागढ़ : उपमंडल नालागढ़ के पहाड़ी क्षेत्र नंड के एक युवक की सर्पदंश से मौत हो गई। युवक सर्पदंश के बाद पीजीआइ. चंडीगढ़ में उपचाराधीन था। रविवार सुबह करीब चार बजे युवक ने अंतिम सास ली। युवक की मौत होने से पंचायत में मातम छाया हुआ है। पंचायत ने पीड़ित परिवार को मुआवजा राशि देने की मांग की है।
जानकारी अनुसार अरुण लाल (35) पुत्र कृष्ण लाल निवासी नंड तहसील नालागढ़ वीरवार सुबह खेतों की तरफ गया था, जहा उसे साप ने काट लिया। युवक को गंभीरावस्था में नालागढ़ चिकित्सालय लाया गया,जहा से उसे पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।
रविवार सुबह करीब चार बजे अरुण ने दम तोड़ दिया। उसके परिवार में पत्नी ओर दो लड़के हैं। अरुण लाल का बड़ा बेटा आदित्य पहले ही शरीरिक तौर पर अस्वस्थ है कुछ समय पहले बीमारी के कारण उसकी एक आख की रोशनी चली गई थी उसका भी पीजीआइ से इलाज चल रहा है। पंचायत प्रधान कमला देवी ने अरुण लाल के परिवार को उचित मुआवजा देने की माग की है। रविवार को उसके पैतृक गाव नंड में अंतिम संस्कार कर दिया गया।