Move to Jagran APP

मजदूरों का उत्पीड़न नहीं होगा सहन

अर्की : जेपी हिमाचल सीमेंट कर्मचारी संगठन के सौजन्य से भारतीय मजदूर संघ का स्थापना दिवस मनाया गया। इ

By Edited By: Published: Sat, 23 Jul 2016 07:16 PM (IST)Updated: Sat, 23 Jul 2016 07:16 PM (IST)
मजदूरों का उत्पीड़न नहीं होगा सहन

अर्की : जेपी हिमाचल सीमेंट कर्मचारी संगठन के सौजन्य से भारतीय मजदूर संघ का स्थापना दिवस मनाया गया। इसमें प्रदेश भारतीय मजदूर संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवराम सांख्यान ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि भारतीय मजदूर संघ की स्थापना देववंत ठेगडे़ ने भोपाल में 23 जुलाई 1955 को की थी। इससे पूर्व कई संगठन लाखों की संख्या की सदस्यता के साथ कार्य कर रहे थे, लेनिक भारतीय मजदूर संघ की रीति नीति एवं भारतीय संस्कृति की भावनाओं नियमों व सिद्धांतों की अनुपालना के कारण करीब दो करोड़ की सदस्यता के साथ पिछले 28 वर्षो से क्रमांक पर हैं व प्रदेश में लगभग 15 वर्षो से प्रथम स्थान पर है। उन्होंने आश्वासन दिया कि श्रम कानूनों को लेकर जो उत्पीड़न मजदूरों के साथ हो रही है उस के लिए भारतीय मजदूर संघ कड़ा संज्ञान लेगा। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही मजदूरों की जायज मांगों को मनवाने के लिए प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस अवसर पर प्रदेश भारतीय मजदूर संघ के ओम प्रकाश मंत्री व भारतीय मजदूर संघ अंबुजा दाड़लाघाट, एसीसी बरमाणा के सभी कार्यकारिणी सदस्यों व 250 मजदूरों ने भाग लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.