रंगों के महत्व पर डाला प्रकाश
नालागढ़ : अल्पाइन पब्लिक स्कूल नालागढ़ में ग्रीन डे मनाया गया। प्री नर्सरी से केजी तक के विद्यार्थिय
By Edited By: Published: Sat, 23 Jul 2016 06:21 PM (IST)Updated: Sat, 23 Jul 2016 06:21 PM (IST)
नालागढ़ : अल्पाइन पब्लिक स्कूल नालागढ़ में ग्रीन डे मनाया गया। प्री नर्सरी से केजी तक के विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में भाग लिया। इसमें सभी विद्यार्थी व संबंधित अध्यापक हरे रंग के कपड़े पहनकर आए तथा विभिन्न तरह के आम लेकर आए। बच्चों के लिए विभिन्न तरह की गतिविधिया आयोजित की गई। इसमें फलों के राजा आम के ऊपर एवं हरियाली के महत्व पर कविता गायन, मोनो एक्टिंग एवं डांस की प्रस्तुतियां दी गई। बच्चों को विभिन्न तरह के रंगों की पहचान करना एवं रंगों की महत्ता की जानकारी दी गई। प्रधानाचार्य प्रेम जोशी ने कहा कि सावन मास की अपनी महत्ता है, जिसमे चारों तरफ हरियाली ही हरियाली नजर आती है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें