अर्की को करोड़ों के तोहफे
योगेश चौहान, अर्की सोमवार को अर्की दौरे के दौरान मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने क्षेत्रों को करोड़ों क
योगेश चौहान, अर्की
सोमवार को अर्की दौरे के दौरान मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने क्षेत्रों को करोड़ों के तोहफे दिए। खराब मौसम के बावजूद सीएम समर्थकों का उत्साह देखने लायक था। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए सैकड़ों कार्यकर्ता सुबह से ही गलोग, शालाघाट और अर्की में पहुंचे। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले 33 केवी सब-स्टेशन का उद्घाटन किया। इसके बाद एडीए कार्यालय और पर्यटन विभाग की पार्किंग का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से भेंट की और उनकी मांगे सुनी।
इसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला भूमति की तरफ रवाना हुआ। जहा मुख्यमंत्री का भूमति विद्यालय में वार्षिक समारोह में मुख्यातिथि के तौर पर पहुंचने पर हजारों कार्यकर्ताओं, ग्रामवासियों व स्कूल प्रबंधन ने स्वागत किया। वीरभद्र सिंह ने नवनिर्मित स्कूल भवन ओर ओवर फुटब्रिज का उद्घाटन किया। विद्यालय का यह ब्रिज प्रदेश का पहला ब्रिज होगा। उसके पश्चात विद्यालय प्रधानाचार्य भूपेंद्र गुप्ता ने मुख्यातिथि को सम्मानित किया। इसके बाद भूमति पंचायत के प्रधान दिलाराम भारद्वाज ने मुख्यमंत्री को टोपी तलवार भेंट की। इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं ने मार्च पास्ट किया, जिसकी मुख्यमंत्री ने सलामी ली। इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा विभिन्न सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। हालाकि भूमति में भी आयोजकों के मन में मौसम के बिगड़ने का भय साफ दिख रहा था।