Move to Jagran APP

हिमाचल की राखी मुंबई में दिखाएगी आवाज का दम

संवाद सहयोगी, सोलन: प्रदेश की बेटी राखी अब मुंबई में आवाज का दम दिखाएगी। उसका चयन सारेगामापा संगीत प

By Edited By: Published: Sat, 06 Feb 2016 07:02 PM (IST)Updated: Sat, 06 Feb 2016 07:02 PM (IST)
हिमाचल की राखी मुंबई में दिखाएगी आवाज का दम

संवाद सहयोगी, सोलन: प्रदेश की बेटी राखी अब मुंबई में आवाज का दम दिखाएगी। उसका चयन सारेगामापा संगीत प्रतियोगिता के लिए हुआ है। मंडी की रहने वाली राखी सांख्यान इससे पहले भी आवाज का लोहा मनवा चुकी है। स्कूल से लेकर कॉलेज तक होने वाली गायन प्रतियोगिताओं के साथ साथ वाइस ऑफ हिमालया में मधुर आवाज की छाप छोड़ चुकी है। राखी ने बताया कि उसकी वर्षो की मेहनत रंग लाई है। उसने 30 जनवरी को चंडीगढ़ में सारेगामापा के लिए ऑडिशन दिया था, जिसके दुसरे राउंड में उसे मुंबई के लिए चयन कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि संगीत का शौक बचपन से ही था। छह साल की उम्र से ही गाने का अभ्यास आरंभ कर दिया था। उसे संगीत का शौक बचपन से ही था और छह साल की उम्र से ही गाने का अभ्यास आरंभ कर दिया था। वह वाइस ऑफ हिमालया की फेम चुकी है और संगम सुर संगीत के टॉप पांच में रह चुकी है। राखी ब्यास उत्सव में भी लगातार पांच बार विजेता रह चुकी है। अब वह मुंबई में प्रदेश और अपने परिवार का नाम रोशन करेंगी। राखी ने सारेगामापा में चयन होने का सारा श्रेय अपने गुरु बीएल भारद्वाज को दिया है। उनका कहना है कि गुरू के बिना वह यहां तक नहीं पहुंच सकती थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.