नवनिर्वाचित पंचायत प्रधानों को सम्मानित करेगी भाजपा
संवाद सूत्र, अर्की: भाजपा मंडल अर्की की मासिक बैठक शनिवार को लोकनिर्माण विश्राम गृह में मंडल अध्यक्ष
संवाद सूत्र, अर्की: भाजपा मंडल अर्की की मासिक बैठक शनिवार को लोकनिर्माण विश्राम गृह में मंडल अध्यक्ष बाबू राम पंवर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। अर्की निर्वाचन क्षेत्र के विधायक गोविंद राम शर्मा भी इस बैठक में विशेष रूप से उपस्थित हुए। बैठक में पंचायती राज निकायों के चुनावों के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की गई और निर्णय लिया गया कि पंचायतों में जीते हुए वार्ड सदस्यों, प्रधान, उपप्रधान, बीडीसी ,जिला परिषद सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए जल्दी ही कोई तिथि निश्चित कर सभी जीते हुए उम्मीदवारों को सूचना दे दी जाएगी। इस मौके पर विधायक गोविंद राम शर्मा ने कहा कि भाजपा के मंडल स्तर के पदाधिकारी बूथ स्तर पर बैठकों का आयोजन करें ताकि बूथ स्तर पर कार्यकर्ता पार्टी विचारधारा से जुड़ सके। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन का कार्य करने पर अपनी प्रतिबद्धता जताई।
इस मौके पर मंडल महासचिव यशपाल कश्यप, देवेंद्र शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश ठाकुर, हेत राम शर्मा, सुरेश जोशी, रामलोक ठाकुर, संतराम ठाकुर, रतनपाल, आशा परिहार, प्रकाश, दलीप पाल, राम चंद पाल, कमल कांत, हरदेव कौशल, परमिंदर ठाकुर, ऊमावती, जीत राम ठाकुर, मनीराम, प्रेमचंद ठाकुर, कला ठाकुर, राम सिंह, देव राज, महेंद्र शर्मा और नागेंद्र ठाकुर भी उपस्थित थे।