इजीनियरिग कंपनी ने मानी कामगारों की अधिकतर मांगें
संवाद सहयोगी, बद्दी : औद्योगिक क्षेत्र किशनपुरा में आइसो लायड इजीनियरिग फैक्टरी प्रबंधक व कामगारों क
संवाद सहयोगी, बद्दी : औद्योगिक क्षेत्र किशनपुरा में आइसो लायड इजीनियरिग फैक्टरी प्रबंधक व कामगारों की श्रम आयुक्त के साथ हुई समझौता बैठक में कामगारों की अधिकांश मांगें मान ली गई है। इस पर अंतिम मुहर के लिए बुधवार को दोबारा बैठक होगी।
श्रम आयुक्त अमित कश्यप ने 22 दिन से हड़ताल पर बैठे कामगार व फैक्टरी प्रबंधन के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें फैक्टरी प्रबंधकों ने कामगारों की अधिकतर मांगें मान ली हैं। श्रम आयुक्त ने दोनों पक्षों से इस हड़ताल को समाप्त करने को कहा है। हड़ताल से जहां कामगारों को नुकसान हो रहा है वहीं फैक्टरी संचालकों की दिक्कत हो रही है। बैठक के दौरान फैक्टरी संचालकों ने निकाले गए कामगारों को वापस रखने के हामी भरी है, जिसमें शुरू में दो कामगारों को दूसरी फैक्टरी में रखा जाएगा तथा बाद में उन्हें वापस इसी पैक्टरी में बुला लिया जाएगा। इसके अलावा कामगारों की अन्य मांगें भी मान ली है। किशनपुरा के पूर्व प्रधान ईश्वर ठाकुर ने बताया कि फैक्टरी संचालकों ने कामगारों की मांगें मान ली है, लेकिन इस पर अंतिम फैसला अभी होना बाकी है। फैक्टरी प्रबंधकों में जीएम दीपक रसतोगी, कर्नल राकेश कपूर, डिप्टी जीएम नरेद्र, पूर्व प्रधान ईश्वर ठाकुर, सीटू के जिला अध्यक्ष ओमदत्त शर्मा व फैक्टरी यूनियन के प्रधान तिलकराज भी उपस्थित रहे।