अज्ञात वाहन की चपेट में आकर कामगार की मौत
संवाद सहयोगी, बद्दी : बद्दी-नालागढ़ मार्ग पर किशनपुरा के समीप एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अन्य
संवाद सहयोगी, बद्दी : बद्दी-नालागढ़ मार्ग पर किशनपुरा के समीप एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अन्य राज्य के युवक की मौत हो गई है। हादसे का शिकार हुआ विष्णु कांत यादव (23) बिहार के दरभंगा जिले के पेपर मिल बलांह गांव का रहने वाला था। पुलिस के अनुसार यह घटना मध्य रात्रि 10 बजे की है। विष्णु कांत यादव पैदल मानपुरा की ओर आ रहा था। वह खरूणी में रहता था। विष्णुकांत यादव विवाह शादियों में खाना बनाने का कार्य करता था। वह जैसे ही व रात्रि दस बजे किशनपुरा के ली मैरिट होटल के समीप पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। उसे नालागढ़ चिकित्सालय पहुंचाया गया। नालागढ़ चिकित्सालय से विष्णुकांत यादव के मोबाइल से उसके दोस्त हजारी क मार यादव को फोन आया कि उसक ा एक्सीडेट हो गया है। हजारी कुमार ने पुलिस को बताया कि जैसे ही उसे फोन आया तो व आनंद कुमार के साथ नालागढ़ पहुंचा, लेकिन उसकी हालत नाजुक होने पर उसे 108 एबुलेंस से प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआइ रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। एसपी जी शिवा कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव भाई को सौंप दिया है।