केवल पठानिया ने लक्कड़ डिपो का किया निरीक्षण
संवाद सहयोगी, बद्दी : वन निगम के उपाध्यक्ष केवल सिंह पठानिया ने वन निगम के बद्दी स्थित लक्कड़ डिपो का
संवाद सहयोगी, बद्दी : वन निगम के उपाध्यक्ष केवल सिंह पठानिया ने वन निगम के बद्दी स्थित लक्कड़ डिपो का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों से कहा कि वह अपने लकड़ी में गुणवत्ता लाए। लकड़ी की ग्रेडिंग व कटान के समय सावधानी बरते ताकि प्रतिस्पर्धा के इस दौर में हम अन्य राज्यों की लकड़ी से मुकाबला कर सके। इस मौके पर कर्मचारी नेताओं ने निगम के उपाध्यक्ष को बताया कि वन निगम को घाटे से उभारने के लिए सरकार से रियाल्यटी कम करने की मांग की है। उन्होंने इसके लिए सरकार से बातचीत करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर डीएफओ प्रीति भंडारी, विक्रय मंडलीय अधिकारी जवाहर स्वरूप, सोलन के मंडल प्रबंधक विनय सूद, सहायक प्रबंधक दिलाराम, नारायण दास, कर्मचारी यूनियन के प्रधान संजय शर्मा, महासचिव जयदेव, डिप्टी रेजर, अशोक कुमार, सीताराम, राम गोपाल, कुलवंत सिंह, व जयकिशन समेत डिपू का स्टाफ उपस्थित रहा।