Move to Jagran APP

विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में दो गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, बद्दी : क्षेत्र के एक गांव में विवाहित महिला के साथ उसी गांव के दो लोगों ने सामूहिक दु

By Edited By: Published: Fri, 03 Jul 2015 07:55 PM (IST)Updated: Fri, 03 Jul 2015 07:55 PM (IST)
विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में दो गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, बद्दी : क्षेत्र के एक गांव में विवाहित महिला के साथ उसी गांव के दो लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने महिला क ा मेडिकल कराने के बाद मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है।

loksabha election banner

पुलिस के अनुसार 20 वर्षीय महिला अपने घर में अकेली थी। उसका पति ट्रक चालक है। वीरवार को महिला के सास सुसर दूसरे कमरे में आराम कर रहे थे। आरोप है कि इसी गांव के चमन व महेद्र महिला के कमरे में घुस गए और कमरा अंदर से बंद कर दुष्कर्म किया। इस बीच महिला का पति भी घर पहुंच गया व दोनों युवक भाग गए। महिला ने पति को सारी बात बताई व बरोटीवाला थाने में मामला दर्ज करवाया।

थाना प्रभारी दया राम ठाकुर ने बताया कि पुलिस की एक टीम मौके पर भेजी गई तथा दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है।

एसपी जी शिवा कुमार ने बताया कि पुलिस ने महिला का मेडिकल के लिए बद्दी भेजा। वहां महिला चिकित्सक के अभाव में पीड़ित महिला को नालागढ़ चिकित्सालय भेजा गया। अभी तक रिपोर्ट आना बाकी है। पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.