पंचायत प्रधान व महिला पर मारपीट का आरोप लगाया
संवाद सूत्र, नालागढ़ : पुलिस स्टेशन रामशहर के तहत सोड़ी (रिवालसर) गांव की एक महिला ने चमदार की पंचायत
संवाद सूत्र, नालागढ़ : पुलिस स्टेशन रामशहर के तहत सोड़ी (रिवालसर) गांव की एक महिला ने चमदार की पंचायत प्रधान व एक अन्य महिला पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाने के बाद पंचायत प्रधान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
सोड़ी निवासी प्रीतपाल की पत्नी नार देवी बेटियों के साथ बुधवार को आंगन में रखी तूड़ी को पशुशाला में रख रही थी। इस बीच चमदार की प्रधान सीता देवी एक अन्य महिला के साथ उसके घर आई। पंचायत प्रधान ने कहा कि उसके पति ने उनसे पैसे उधार लिए हैं लेकिन वापस नहीं दे रहे हैं। वे दोनों महिलाएं अपनी पल्ली में तूड़ी भरने लगीं। आरोप है कि तूड़ी ले जाने से रोकने पर प्रधान व महिला ने नार देवी की पिटाई कर दी। उसकी बेटियों ने उसे आकर छुड़ाया। नार देवी की गर्दन व अन्य जगह चोटे आई है। पुलिस अधीक्षक जी शिवा कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।