सुक्खू लेंगे सोलन कांग्रेस की बैठक
जागरण संवाददाता, सोलन : कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू 30 अप्रैल को सोलन आ रहे हैं। वह
जागरण संवाददाता, सोलन : कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू 30 अप्रैल को सोलन आ रहे हैं। वह नौणी में होने जा रही खंड कांग्रेस समिति की बैठक में भाग लेंगे। इस दौरान उनके साथ जिला कांग्रेस पदाधिकारियों सहित यहां के प्रभारी और अन्य राज्यस्तरीय पदाधिकारी भी होंगे। सोलन ब्लॉक कांग्रेस के महासचिव मुकेश शर्मा ने बताया कि यह बैठक निर्मल ग्राम पंचायत नौणी-मझगांव के सभागार में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोलन के अध्यक्ष बलदेव सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में होगी। इसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेगे, जबकि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री धनीराम शांडिल बतौर विशिष्ट अतिथि बैठक में उपस्थित रहेगे।
उन्होंने बताया कि बैठक में कार्यकर्ताओं को पार्टी के प्रति निष्ठा व सेवाभाव से कार्य करने का पाठ पढ़ाया जाएगा। वहीं नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनाव के बारे में भी निर्देश दिए जाएंगे। बैठक के दौरान सदस्यता अभियान सहित संगठन से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी चर्चा होगी। इस दौरान मंत्री कार्यकर्ताओं की समस्याएं भी सुनेंगे और उन्हें चुनाव के लिए सरकार के कार्य जनता तक पहुंचाने के लिए निर्देशित किया जाएगा। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष भी कार्यकर्ताओं को संगठन की गतिविधियों की जानकारी देंगे और आपसी एकजुटता सहित पार्टी के प्रति ईमानदारी का पाठ भी पढ़ाया जाएगा।