Move to Jagran APP

महिलाओं को दी मानवाधिकार की जानकारी

जागरण संवाददाता, सोलन : समर्पणम् संस्था और हिमकॉम के सयुंक्त तत्वाधान में यूथ फॉर ह्यूमन राइट ने

By Edited By: Published: Sat, 28 Feb 2015 05:55 PM (IST)Updated: Sat, 28 Feb 2015 05:55 PM (IST)
महिलाओं को दी मानवाधिकार की जानकारी

जागरण संवाददाता, सोलन : समर्पणम् संस्था और हिमकॉम के सयुंक्त तत्वाधान में यूथ फॉर ह्यूमन राइट ने शनिवार को महिलाओं के लिए गड़खल पंचायत में शिविर का आयोजन किया। इसमें महिलाओं को मानवाधिकार कानूनों की जानकारी दी गई। शिविर में मनीष तोमर बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए, जबकि मुख्य वक्ता के तौर पर सोलन के अधिवक्ता रोहित शर्मा और कार्यक्रम की अध्यक्षता यूथ फॉर ह्यूमन राइट के प्रदेश समन्वयक अनिल चौहान ने की। इस अवसर पर महिला मंडल में सभी उपस्थित महिलाओं को कानून से संबंधित किताबें बाटी गई।

loksabha election banner

यूथ फॉर ह्यूमन राइट के प्रदेश समन्वयक अनिल चौहान ने कहा कि यूथ फॉर ह्यूमन राइट, देश-विदेश में मानव संरक्षण व न्याय के लिए कार्य कर रहा है और महिलाओं को अधिकारों की जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है। मानव अधिकारों की सर्वभोम घोषणा सभी देशों और सभी लोगों की समान सफलता है। अधिवक्ता रोहित शर्मा ने कहा कि महिलाओं को समान अधिकार है और वो किसी भी तरह से पुरुषों से पीछे नहीं है। उन्होंने महिलाओं को अधिकारों के मुख्य तीन बिंदुओं को उजागर करते हुए बताया कि समान संरक्षण और अधिकार से संबंधित हमारे 30 अधिकार हैं।

मुख्यातिथि मनीष तोमर ने यूथ फॉर ह्यूमन राइट के कार्यो की प्रशसा कर कहा कि संस्था का लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का काम कर रही है। उन्होंने महिलाओं को अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाने के लिए कहा और अपने भविष्य को कैसे सफल बनाया जाए, इसके भी टिप्स दिए। इस मौके पर गड़खल महिला मंडल की प्रधान वंदना अत्री, मशोबरा मंडल की प्रधान देव नंदिनी, वार्ड सदस्य शीला, आशा, कृष्णा और हिमकॉम की प्रशिक्षिका नीलम राणा भी उपस्थित थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.