Move to Jagran APP

कांग्रेस महासचिव विनोद सुल्तानपुरी परिणय सूत्र में बंधे

जागरण संवाददाता, सोलन : प्रदेश कांग्रेस के महासचिव एवं सोलन के युवा नेता विनोद सुल्तानपुरी परिणय सूत

By Edited By: Published: Sat, 31 Jan 2015 05:43 PM (IST)Updated: Sat, 31 Jan 2015 05:43 PM (IST)
कांग्रेस महासचिव विनोद सुल्तानपुरी परिणय सूत्र में बंधे

जागरण संवाददाता, सोलन : प्रदेश कांग्रेस के महासचिव एवं सोलन के युवा नेता विनोद सुल्तानपुरी परिणय सूत्र में बंध गए हैं। शनिवार को उनके पैतृक गृह सुल्तानपुर में धाम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सहित कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश मंत्रिमंडल के कई सदस्य नवदंपत्ति को आशीर्वाद देने पहुंचे। विनोद कांग्रेस पार्टी की ओर से छह बार शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद रहे स्व. केडी सुल्तानपुरी के बेटे हैं। उन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में कसौली से चुनाव लड़ा था, लेकिन कुछ वोट से हार गए। वर्तमान में वह प्रदेश कांग्रेस में सबसे युवा महासचिव हैं।

loksabha election banner

शनिवार को सुल्तानपुर में उनके विवाह की रिसेप्शन का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने भी भाग लिया और वर-वधु को सुखी जीवन की शुभकामनाएं दी। इसके अलावा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह, आइपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री धनीराम शांडिल सहित कांग्रेस व भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने सोलन में उनके समर्थक सरदार सिंह ठाकुर के घर जाकर उनके पिता के निधन पर शोक प्रकट किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.