नालागढ़ के पास ट्रैक्टर पलटा, 12 घायल
सोलन के नालागढ़ के जनौण के पास एक ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से 12 मजदूर घायल हो गए। इनमें पांच की हालत काफी गंभीर है।
By Munish DixitEdited By: Published: Sat, 24 Sep 2016 05:14 PM (IST)Updated: Sat, 24 Sep 2016 05:19 PM (IST)
नालागढ़ [जेएनएन] : सोलन के जिला के नालागढ़ स्वारघाट मार्ग पर जनौण गांव के पास ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से 12 मजदूर घायल हो गए। इनमें 11 प्रवासी व एक स्थानीय मजदूर शामिल है। पांच लोगों की हालत नाजुक होने पर उन्हें नालागढ़ चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रैफर कर दिया गया। सूचना मिलते है पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसएचओ कमल के नेतृत्व, एचसी चमन लाल, एचसी माधो राम मौके पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस में नालागढ़ चिकित्सालय लाया गया। पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के जुर्म में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पढ़ें: सोलन पुलिस के चार कर्मचारी निलंबित
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें