सेवानिवृत्त एएसआइ ने खुद को गोली मारी
संवाद सूत्र, नालागढ़ : एक व्यक्ति ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। नालागढ पुलिस के अनुसार प्रेम
By Edited By: Published: Wed, 17 Dec 2014 08:52 PM (IST)Updated: Wed, 17 Dec 2014 08:52 PM (IST)
संवाद सूत्र, नालागढ़ : एक व्यक्ति ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। नालागढ पुलिस के अनुसार प्रेम चंद (60) निवासी गाव धरमाणा, दिगल का निवासी था। करीब डेढ़ साल पुलिस विभाग से बतौर एएसआइ के पद से सेवानिवृत्त हुआ था। वह मानसिक तौर पर अकसर परेशान रहता था। मंगलवार की शाम करीब साढे छह बजे प्रेम चंद अपने कमरे में गया और वहां रखी बंदूक से खुद को गोली मारकर जीवनलीला समाप्त कर ली। इस घटना की सूचना घरवालों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें