कंपनी का स्टोर जला, लाखों का नुकसान
संवाद सहयोगी, बद्दी : औद्योगिक क्षेत्र मानपुरा के मानकपुर स्थित एयर ओ फिल कंपनी के स्टोर में आग लगने
संवाद सहयोगी, बद्दी : औद्योगिक क्षेत्र मानपुरा के मानकपुर स्थित एयर ओ फिल कंपनी के स्टोर में आग लगने से करीब 50 लाख रुपये की संपत्ति राख होने का अनुमान लगाया गया है। कंपनी में फोम तैयार की जाती है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। यह स्टोर कुछ दिन पूर्व ही बनाया गया था। घटना के दौरान फैक्टरी चालू थी। किसी जानी नुकसान की कोई खबर नहीं है।
शुक्रवार सुबह छह बजे कंपनी के स्टोर में धुआं उठता देखा गया। कंपनी के सुरक्षा गार्ड ने इसकी सूचना फ ायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही बद्दी के फायर ऑफिसर किशोर चंद के नेतृत्व में संत राम ठाकुर, देवदत्त ठाकुर, मस्तराम व तिलक राज दो वाहन लेकर मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक स्टोर पूरी तरह जल चुका था। स्टोर से बीस फीट की दूरी पर कंपनी थी जिसमें कामगार भी काम कर रहे थे। फायर ब्रिग्रेड ने आग को फैलने से रोक दिया। करीब बीस मिनट में आग पर काबू पा लिया गया।
फायर ऑफिसर किशोर ने बताया कि आग से करीब पचास लाख की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। जबकि पांच करोड़ रुपये की संपत्ति को बचा लिया गया है।