संजीव व हिमांशी सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
संवाद सहयोगी, सोलन : गीता आदर्श विद्यालय सोलन में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया
संवाद सहयोगी, सोलन : गीता आदर्श विद्यालय सोलन में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें वरिष्ठ वर्ग में संजीव व हिमांशी सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए। प्रतियोगिता के समापन समारोह में अतिरिक्त उपायुक्त सीपी वर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि सीपी वर्मा ने विद्यार्थियों के सर्वागीण विकास के लिए खेलकूद प्रतियोगिताओं को अनिवार्य बताया। खेलकूद प्रतिस्पर्धाओं से जीवन के सभी क्षेत्रों में विजय प्राप्त करने की प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम में गीता आदर्श विद्यालय व गीता आश्रम समिति के चेयरमैन हेमराज गोयल, एसएन कपूर, डीएन गुप्ता, देशबंधु, बिमला ने मुख्यातिथि को स्मृतिचिह्न भेंट किया व टोपी पहनाकर उनका स्वागत किया।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ छात्रों ने गणेश वंदना से किया व बाद में गुजराती नृत्य, नावणी नृत्य जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों द्वारा विभिन्न राज्यों की संस्कृति के दर्शन कराए। दूसरे दिन की एथलेटिक मीट में लड़कों के वरिष्ठ वर्ग में दो सौ मीटर दौड़ में अर्जुन सदन के गुलशन प्रथम, विकास द्वितीय और कृष्ण सदन के वरुण तृतीय स्थान पर रहे। सर्वश्रेष्ठ एथलीट वरिष्ठ लड़कों के वर्ग में अर्जुन सदन के संजीव व लड़कियों में कृष्ण सदन की हिमांशी को चुना गया। कनिष्ठ लड़कों के वर्ग में एकलव्य सदन के सूरज ठाकुर व लड़कियों में अर्जुन सदन की मनीषा वर्मा को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। इस मीट में चिराग व अंकिता को शक्तिशाली खिलाड़ी घोषित किया गया। कनिष्ठ लड़कों के वर्ग में गीता सदन के वंश शर्मा को व लड़कियों के वर्ग में मीनाक्षी को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। इस अवसर पर दसवीं व बारहवीं कक्षा के होनहार विद्यार्थियों प्रगति जोशी, अपराजिता ठाकुर, रमनदीप संधु, सत्यम, आयुष गुप्ता, अनुभा गौतम, किरण, गरिमा, निकिता, अंकिता, लक्ष्य कुमार, भूषण, रिया, ब्रह्माी, शीतल चंदेल, तन्वी, विपुल राज व श्रद्धा ठाकुर को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए स्कूल प्रबंधन की सराहना की।