व्यक्ति पर तेजधार हथियार से हमला
संवाद सहयोगी, बद्दी : नालागढ़ थाना अंतर्गत जोघो में एक व्यक्ति पर पति-पत्नी ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। पुलिस ने घायल व्यक्ति का मेडिकल करवाकर मामला दर्ज कर दिया है। आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। जोघो के समीप बिला गाव के मक्खूराम ने पुलिस को बताया कि शनिवार को वह घर से मक्की के खेतों की ओर निकला। सायंकाल के दौरान जब वह गाव के विधिचंद के मकान के बाहर पहुंचा तो वहा पाइप खुली छोड़ थी, जिससे पानी भरने के कारण कीचड़ वाला रास्ता बन गया था। उसने पानी की पाइप को वहा से हटा दिया। रातभर मक्की के खेत में देखभाल करने के बाद रविवार सुबह साढ़े छह बजे वह अपने घर आ रहा था। इस बीच विधिचंद ने घर के समीप उसका रास्ता रोका और कुल्हाड़ी से बाजू पर हमला बोल दिया। इस हमले में उसे गहरी चोटें आई। डीएसपी खजाना राम ने बताया कि शिकायत के आधार पर विधिचंद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।