Move to Jagran APP

एकलव्य सदन का नाटक प्रथम

By Edited By: Published: Tue, 02 Sep 2014 05:52 PM (IST)Updated: Tue, 02 Sep 2014 05:52 PM (IST)
एकलव्य सदन का नाटक प्रथम

संवाद सहयोगी, सोलन : गीता आदर्श विद्यालय में मंगलवार को अंतरसदन अंग्रेजी नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें एकलव्य सदन का नाटक प्रथम स्थान पर रहा। इसमें स्कूल के सभी सदनों ने प्रस्तुतियां दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव कुमार ने इस कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

prime article banner

प्रतियोगिता में चारों सदनों के चयनित विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। एकलव्य सदन के विद्यार्थियों ने अपनी नाट्य कला द्वारा बुजुर्गो का सम्मान करने का आह्वान किया। अर्जुन सदन के विद्यार्थियों ने माता-पिता का कहना मानकर उनका आदर करने की सीख दी। कृष्ण सदन के विद्यार्थियों ने रोम के राजा ज्यूलिस सीजर से परिचित करवाया। वहीं गीता सदन के छात्रों ने अपनी नाट्य कला द्वारा दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। सभी सदनों की प्रस्तुतियों ने हार-जीत के निर्णय को कठिन बना दिया। प्रधानाचार्य ने एकलव्य को प्रथम, कृष्ण को द्वितीय और अर्जुन सदन को तृतीय घोषित किया। अर्जुन सदन की नंदिनी बाली को उत्कृष्ट कलाकार के रूप में चुना गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव कुमार के परामर्श, सहयोग व देखरेख में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK