मायके आई महिला से होटल में दुष्कर्म
संवाद सहयोगी, बद्दी : नालागढ़ थाना के तहत एक महिला ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। महिला के अनुसार उसे एक होटल में लाया गया, जहा उसके साथ युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस में दर्ज शिकायत में महिला ने कहा कि उसका विवाह दो वर्ष पूर्व पंजाब में हुआ। वह नालागढ़ उपमंडल स्थित अपने मायके आई हुई थी। मायके के गाव का युवक उसे नालागढ़ के एक होटल में ले गया, जहां पर उससे जबरदस्ती की गई। महिला के अनुसार यह घटना 22 जुलाई की है, लेकिन उसने किसी से यह बात नहीं बताई। उसके साथ हुए दुर्व्यवहार के चलते उसे आखिरकार पुलिस की मदद लेनी ही पड़ी। पुलिस ने शिकायत आते ही महिला के मेडिकल करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
एसपी बद्दी एस अरुल कुमार ने दुष्कर्म का मामला दर्ज होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि महिला का मेडिकल करवाया जा रहा है। उसकी रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।