देवदार के पेड़ काटते तीन आरोपी दबोचे
जागरण संवाददाता, नाहन : राजगढ़ वन मंडल के ठडीधार क्षेत्र से रविवार को वन विभाग की टीम ने देवदार के त
By JagranEdited By: Published: Mon, 27 Feb 2017 06:29 PM (IST)Updated: Mon, 27 Feb 2017 06:29 PM (IST)
जागरण संवाददाता, नाहन : राजगढ़ वन मंडल के ठडीधार क्षेत्र से रविवार को वन विभाग की टीम ने देवदार के तीन पेड़ों को काटते हुए तीन व्यक्तियों को दबोचा है। वन परिक्षेत्र हाबन के तहत आने वाले ठंडीधार बीट के वन खंड अधिकारी जय सिंह की शिकायत पर राजगढ़ पुलिस ने पेड़ काटने का मामला दर्ज किया है। वन खंड अधिकारी जय सिंह ने पुलिस को बताया कि आरोपी कल्याण सिंह, रूप सिंह व नरेंद्र सिंह को विभाग की टीम ने देवदार के पेड़ों को काटते हुए पकड़ा है। काटे गए देवदार के पेड़ों की कीमत 2.45 लाख 400 रुपये आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक जिला सिरमौर ने बताया कि आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें