पीओ सेल की टीम ने पकडा भगोड़ा अपराधी
नाहन : पुलिस थाना पावटा साहिब पीओ सेल की टीम ने शनिवार को एक भगोड़े अपराधी को पकड़ने में सफलता हासिल
By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Feb 2017 09:48 PM (IST)Updated: Sun, 26 Feb 2017 09:48 PM (IST)
नाहन : पुलिस थाना पावटा साहिब पीओ सेल की टीम ने शनिवार को एक भगोड़े अपराधी को पकड़ने में सफलता हासिल की। शनिवार को पकड़ा गया भगोड़ा एक साल से फरार था। उक्त आरोपी को सेल ने उसके घर से दबोचा। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 30 वर्ष सतविंद्र सिंह निवासी देवीनगर जो चेक बाउंस केस में कोट्र द्वारा उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था और पिछले एक साल से वह फरार चल रहा था। पीओ सैल के हेड कास्टेबल माम राज, बहादुर सिंह व राजेंद्र सिंह की टीम ने इस अपराधी को देवी नगर स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया। पावटा साहिब थाना प्रभारी अशोक चौहान इसकी पुष्टि की।
बता दें कि टीम ने एक महीने में टीम ने 8 भगोड़ों को सलाखों के पीछे पहुंचाया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें