आगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका घोषित हो सरकारी कर्मचारी
नाहन : आगनबाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर्स यूनियन (सीटू) ने आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को सरकारी कर
नाहन : आगनबाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर्स यूनियन (सीटू) ने आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को सरकारी कर्मचारी घोषित करने की माग की है। यूनियन की एक बैठक नाहन में आयोजित की गई। इसमें जिला भर से आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने भाग लिया। सभी ने उन्हे सरकारी कर्मचारी घोषित करने तथा पंजाब व हरियाणा की तर्ज पर वेतन देने की माग की। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष लाल सिंह ने कहा कि सरकार आगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका काम तो कई तरह का लिया जा रहा हैं, किंतु वेतन के नाम पर चंद रुपये ही थमाए जा रहे है। हिमाचल के साथ लगते पड़ोसी राज्यों पंजाब व हरियाणा में इस वर्ग के कर्मियों को यहा से ज्यादा वेतनमान व सुविधाएं दी जा रही है। ऐसे में प्रदेश सरकार को चाहिए कि वह इन कर्मियों को पंजाब व हरियाणा की तर्ज पर वेतनमान प्रदान कर अपना सरकारी कर्मचारी घोषित करे। बैठक दौरान सीटू जिलाध्यक्ष लाल सिंह, इंदु तोमर, ऊषा, माया, नारायणी, उर्मिला, ऊषारानी आदि ने भाग लिया।