Move to Jagran APP

भूस्खलन की चपेट में आया मकान

जागरण संवाददाता, नाहन : संगड़ाह के गराडी नाइचणा मार्ग पर भारी भूस्खलन की चपेट में एक मकान आ गया। हाला

By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Feb 2017 09:44 PM (IST)Updated: Sun, 26 Feb 2017 09:44 PM (IST)
भूस्खलन की चपेट में आया मकान
भूस्खलन की चपेट में आया मकान

जागरण संवाददाता, नाहन : संगड़ाह के गराडी नाइचणा मार्ग पर भारी भूस्खलन की चपेट में एक मकान आ गया। हालाकि इस मकान में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। मकान के साथ सड़क पर निर्माण कार्य के चलते यह हादसा हुआ है। यह मकान गराड़ी गाव के रविंद्र सिंह का है। रविंद्र सिंह ने बताया कि वह कई दिनों से इस मकान मे नहीं सो रहे थे। उन्हे आशका थी कि यह मकान गिर सकता है। शनिवार की रात जब वह दूसरे मकान में सोए हुए थे, तो उन्हे जोर की आवाज सुनाई दी। जब सुबह उन्होंने देखा उनका पूरा मकान मलबे की भेंट चढ़ चुका था। उन्होंने कहा कि प्रशासन व लोक निर्माण विभाग की तरफ से कोई भी उनकी सुध लेने नहीं आया है। उधर, नायब तहसीलदार नरोतम मोड़ ने बताया कि उन्हें इसकी सूचना मिली है। पटवारी को मौके पर भेज दिया गया है। सोमवार को वे स्वयं मौके पर जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.