Move to Jagran APP

आचार संहिता के उल्‍लंघन का आरोप: गंगूराम मुसाफिर और भाजपा जिला अध्यक्ष में बहसबाजी, पढ़ें पूरी खबर

Dispute at Pachad पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के ठाकुरद्वारा में रविवार को कांग्रेस और भाजपा के पदाधिकारियों में बहस हो गई।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Sun, 20 Oct 2019 03:47 PM (IST)Updated: Sun, 20 Oct 2019 03:47 PM (IST)
आचार संहिता के उल्‍लंघन का आरोप: गंगूराम मुसाफिर और भाजपा जिला अध्यक्ष में बहसबाजी, पढ़ें पूरी खबर
आचार संहिता के उल्‍लंघन का आरोप: गंगूराम मुसाफिर और भाजपा जिला अध्यक्ष में बहसबाजी, पढ़ें पूरी खबर

नाहन, जेएनएन। पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के ठाकुरद्वारा में रविवार को कांग्रेस और भाजपा के पदाधिकारियों में बहस हो गई। कांग्रेस प्रत्याशी गंगूराम मुसाफिर ने भाजपा के जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता पर प्रचार प्रसार का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के पदाधिकारी आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा विनय गुप्ता भाजपा के जिला अध्यक्ष हैं, ऐसे में वह चुनाव प्रचार सीमा समाप्त होने के बाद प्रचार नहीं कर सकते। इसी बात को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी गंगूराम मुसाफिर व विनय गुप्ता में बहस हो गई।

loksabha election banner

उधर जब इस संदर्भ में विनय गुप्ता का कहना है कि वह मल्ला में अपने रिश्तेदार के घर शादी में जा रहे थे। ठाकुरद्वारा में उन्हें अपने एक परिचित मिल गए थे। जिन्होंने चाय पीने के लिए रोक लिया। वह कोई प्रचार नहीं कर रहे थे, जबकि मुसाफिर स्वयं आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे थे। वह अपने साथ 20 लोगों को लेकर प्रचार कर रहे थे, जबकि प्रत्याशी केवल अकेले ही प्रचार कर सकता है।

पच्‍छाद विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए सोमवार सुबह आठ बजे से मतदान होना है। कल यानी शनिवार को प्रचार थम गया है। रविवार को सिर्फ डोर-टू-डोर प्रचार कर सकते थे। लेकिन इस दौरान दोनों पार्टी के नेताओं में एक-दूसरे को नियमों का पाठ पढ़ाने के चक्‍कर में बहस हो गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.