राजगढ़ में सैकड़ों ने निकाली आक्रोश रैली
संवाद सूत्र, राजगढ़ : जिला शिमला के कोटखाई क्षेत्र में छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म व हत्या के विरोध म
By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Jul 2017 08:26 PM (IST)Updated: Wed, 19 Jul 2017 08:26 PM (IST)
संवाद सूत्र, राजगढ़ : जिला शिमला के कोटखाई क्षेत्र में छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म व हत्या के विरोध में राजगढ़ क्षेत्रवासियों ने आक्रोश रैली निकाली। सैंकड़ों की तादाद में एकत्रित हुए लोगों ने रैली के माध्यम से प्रदेश सरकार व शिमला पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। राजगढ़ शहर में रैली निकालते हुए लोगों ने गुड़िया हम शर्मिदा हैं तेरे कातिल जिंदा के नारे लगाए। प्रदेश को शर्मसार करने वाली घटना के विरोध में अन्य राज्य में भी रैलियां निकाली जा रही है व हर तरफ गुड़िया के आरोपियों को जल्द फांसी की सजा दिलाने की माग की जा रही है। इस दौरान करीब 600 लोग उपस्थित रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें