केंद्र के पैसे को खर्च करने में सरकार नाकाम : तोमर
जागरण संवाददाता, नाहन : केंद्र सरकार ने हिमाचल को करोड़ों रुपये की सौगात दी है। प्रदेश सरकार उन रुपयो
जागरण संवाददाता, नाहन : केंद्र सरकार ने हिमाचल को करोड़ों रुपये की सौगात दी है। प्रदेश सरकार उन रुपयों को विकास कार्याें पर खर्च नहीं कर पा रही है। इस कारण विकास कार्य ठप पड़े हैं। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अपने केसों में उलझे हुए हैं और जनता सरकारी कार्यालयों के धक्के खा रही है। यह बात शब्द शिलाई विधानसभा क्षेत्र के विधायक बलदेव तोमर ने अजरोली पंचायत में नुक्कड सभा में आयोजित जनसभा में कही। उन्होंने कहा कि अब समय बदल गया है और लोग सरकार की हकीकत को समझ चुके हैं। साथ ही लोगों ने भी काग्रेस सरकार को सबक सिखाने का मन बना लिया है। विधानसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत में सरकार बनाएगी। इस अवसर पर गंगा राम सिंगटा, सुरेंद्र राणा, गुमान पोजटा, रतन तोमर, मुंशी राम पुंडीर, देवेंद्र तोमर, बीर सिंह, सुरेंद्र शर्मा, मोहर सिंह, जालम सिंह, गुमान सिंह, लायकराम, सतपाल चौहान, मान सिंह सिंगटा, हरी सिंह, केवल राम, दलीप पोजटा, इंद्र तोमर, शांति तोमर, अर्जुन कपूर, पंकज शर्मा, सुरेश पोजटा, रतन, दया राम व अन्य उपस्थित थे।
-----------------------
अजरोली के 28 परिवारों ने थामा भाजपा का दामन
विधायक बलदेव तोमर के नेतृत्व में अजरोली पंचायत के 28 परिवारों ने भाजपा का दामन थामा है। पूर्व ब्लॉक समिति चेयरमैन शिलाई केदार सिंह, उपप्रधान अजरोली नरेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान सुरेश शर्मा, महिला मंडल प्रधान सजी देवी, संतराम छिंटा, जोगीराम, वेदप्रकाश, छाजू राम, श्यामलाल, संतराम, बलदेव धीमान, यशपाल धीमान, रघुवीर ठाकुर, नारायण सिंह छिंटा, गंगाराम शर्मा, किरण छिंटा, अनीता, गीता, गोपाल छिंटा, मोहन छिंटा, सही राम शर्मा, अंकु शर्मा, गोपाल सिंह, गुमान सिंह, रण सिंह, जगदीश व दौलत राम ने परिजनों सहित भाजपा का दामन थामा।