Move to Jagran APP

सराहां अस्पताल में नहीं मिल रही बेहतर सेवाएं

संवाद सूत्र, नैनाटिक्कर : सराहा सिविल अस्पताल में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल रही हैं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 26 May 2017 07:35 PM (IST)Updated: Fri, 26 May 2017 07:35 PM (IST)
सराहां अस्पताल में नहीं मिल रही बेहतर सेवाएं
सराहां अस्पताल में नहीं मिल रही बेहतर सेवाएं

संवाद सूत्र, नैनाटिक्कर : सराहा सिविल अस्पताल में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल रही हैं। अब यह मामला लोगों ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के समक्ष उठाया है। सिविल अस्पताल सराहां में अकसर अस्पताल की ओपीडी में मुश्किल से एक-दो डॉक्टर ही मिल पाते है। वहीं, वैसे तो पच्छाद क्षेत्र में कई स्वास्थ्य केंद्र हैं, लेकिन लोगों को सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। इसके अलावा लोगों ने आरोप लगाया कि सिविल अस्पताल में न केवल बाहर की दवाएं लिखी जा रही हैं, बल्कि मरीजों से दु‌र्व्यवहार भी किया जा रहा है। इस अव्यवस्था से आहत स्थानीय लोगों ने सराहा सिविल अस्पताल की मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से शिकायत एक पत्र से की है। बीएमओ डॉ. यशवंत चौहान का कहना है कि उन्होंने डॉक्टरों व अस्पताल स्टाफ को कई बार हिदायत दी है कि वह मरीजों से अच्छा व्यवहार करें। सीएमओ डॉॅ. संजय शर्मा ने कहा कि सराहा अस्पताल की बार-बार शिकायतें आ रही हैं, जिस पर जल्दी ही संज्ञान लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बारे बीएमओ पच्छाद को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.