पेंटिंग में अनीशा ने मारी बाजी
संवाद सहयोगी, अंब : राजकीय उच्च पाठशाला त्यूडी में पृथ्वी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य
By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Apr 2017 05:03 PM (IST)Updated: Sat, 22 Apr 2017 05:03 PM (IST)
संवाद सहयोगी, अंब : राजकीय उच्च पाठशाला त्यूडी में पृथ्वी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्याध्यापक हरीश साहनी ने बताया कि ईको क्लब प्रभारी हरदीप ¨सह की अगुआई में नारा लेखन, भाषण तथा पें¨टग प्रतियोगिताएं हुई जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। नारा लेखन में सोमभद्रा सदन प्रथम, सरोजनी सदन द्वितीय तथा कलाम सदन तृतीय रहा। पें¨टग में सोमभद्रा की अनीशा प्रथम, सरोजनी सदन के कर्ण ने दूसरा तथा कलाम सदन की जागृति ने तीसरा स्थान हासिल किया। हरीश साहनी ने बच्चों को पर्यावरण बचाने के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर रवि कुमार, विनोद ठाकुर, वंदना कुमारी, सोम दत्त, कमल किशोर, मोहिंद्र पाल मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें