भ्रामक प्रचार कर लोगों को गुमराह कर रही भाजपा : मुसाफिर
संवाद सूत्र, नैनाटिक्कर : केंद्र सरकार हर तरह का दबाव बनाकर प्रदेश सरकार को अस्थिर करने का प्रयास कर
संवाद सूत्र, नैनाटिक्कर : केंद्र सरकार हर तरह का दबाव बनाकर प्रदेश सरकार को अस्थिर करने का प्रयास कर रही है जोकि पूरा होने वाला नहीं है। यह बात राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर ने शुक्रवार को सराहा में आयोजित काग्रेस मंडल पच्छाद की मासिक बैठक में कही। मंडलाध्यक्ष सिरमौर सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं से मुसाफिर ने कहा कि भाजपा भ्रामक प्रचार व प्रसार कर लोगों को गुमराह कर रही है। केंद्र में भाजपा सरकार के होने से चारों तरफ से काग्रेस पर दबाव बनाने की नाकाम कोशिश इनके नेता और कार्यकर्ता कर रह हैं। मुसाफिर ने सभी कार्यकर्ताओं को जन-जन और घर-घर जाकर प्रदेश सरकार के विकास कार्यो की जानकारी देने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए डट जाने के लिए कहा। इस मौके पर उपाध्यक्ष सुरतराम रिवाल, जोन अध्यक्ष पंडित बैलीराम शर्मा, राजेंद्र शर्मा, पूर्ण सिंह ठाकुर, ज्ञान गौतम, बीडीसी चेयरमैन ऊषा तोमर, उपाध्यक्ष खुशीराम, सुरती चौहान, सीमा अत्री, संतोष शर्मा, डीडीसी पूनम पंवार, संजय पाल ठाकुर, प्रवक्ता मोनी ठाकुर, महासचिव श्यामलाल व अन्य उपस्थित थे।