सरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता
संवाद सूत्र, राजगढ़ : पच्छाद काग्रेस की राजगढ़ इकाई महिला काग्रेस और काग्रेस सेवा दल की बैठक आयोजित
संवाद सूत्र, राजगढ़ : पच्छाद काग्रेस की राजगढ़ इकाई महिला काग्रेस और काग्रेस सेवा दल की बैठक आयोजित की गई, जिसमे प्रदेश काग्रेस के सचिव और पच्छाद प्रभारी संजय भंडारी ने विशेष रूप से शिरकत की। उन्होंने आगामी विस चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा की पार्टी के हर अग्रणी संगठन को जिम्मेदारी के साथ काम करना पड़ेगा व हर बूथ पर पार्टी के अग्रणी संगठनों के पाच-पाच कार्यकर्ता चुनाव से पूर्व प्रदेश सरकार के विकास कार्यो एवं काग्रेस पार्टी के कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में डट जाएं। प्रदेश सरकार ने हाल ही में प्रदेश के बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है व अब जल्द ही प्रदेश के बेरोजगारो को भत्ता मिलना शुरू हो जाएगा। इसके लिए काग्रेस पार्टी मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और सरकार का आभार व्यक्त करती है। उन्होंने कहा की प्रदेश सरकार ने क्षेत्रवाद व जातिवाद से ऊपर उठकर संपूर्ण प्रदेश का समान विकास किया है। बैठक में महिला काग्रेस की अध्यक्ष और जिला परिषद सदस्य शकुंतला ने महिला काग्रेस की गतिविधियों की बैठक में जानकारी दी। इस अवसर पर काग्रेस के महासचिव आइडी शर्मा, जोन अध्यक्ष राजेंद्र, राम सिंह, इंटक अध्यक्ष जीवन सिंह, पूर्व अध्यक्ष दिनेश आर्य, पार्षद संतोष तोमर, संतोष कुमारी, मंजू चौहान, सेवादल के संयोजक हरदेव सिंह आदि मौजूद रहे।