Move to Jagran APP

वीरभद्र ने राहुल को दिया कांगड़ा आने का न्योता

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शनिवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी से दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान उन्‍होंने राहुल गांधी को कांगड़ा आने का न्‍यौता द‍िया।

By Edited By: Published: Sun, 23 Oct 2016 01:02 AM (IST)Updated: Sun, 23 Oct 2016 10:46 AM (IST)
वीरभद्र ने राहुल को दिया कांगड़ा आने का न्योता

शिमला [जेएनएन] : प्रदेश में सरकार और संगठन के बीच चल रही खींचतान के बीच मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शनिवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी से दिल्ली में मुलाकात की। करीब एक घंटे तक चली मंत्रणा के दौरान संगठन की कारगुजारियों पर अधिक चर्चा हुई। प्रदेश में कांग्रेस सरकार के चार साल पूरे होने पर 25 दिसंबर को कांगड़ा में महारैली का आयोजन किया जा रहा है। इस महारैली में राहुल गांधी को आने का न्योता दिया गया। विधानसभा चुनाव नजदीक है, ऐसे में सरकार कोई ऐसी चूक नहीं करना चाहती कि भाजपा को मौका मिले।

loksabha election banner

पढ़ें: अपने ही निशाने पर कांग्रेस

सुबह करीब ग्यारह बजे मुख्यमंत्री कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के आवास पर पहुंचे। बैठक में प्रदेश के मौजूदा हालात पर चर्चा हुई। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंडी में परिवर्तन रैली पर भी बात हुई। प्रदेश विधानसभा चुनाव अगले वर्ष होने है। ऐसे में मुख्यमंत्री को संगठन में चल रही गतिविधियां सही दिशा में नजर नहीं आ रही है। यही कारण है कि वह सार्वजनिक तौर पर कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाते रहे है।

पढ़ें: हिमाचल में सरकार और संगठन के बीच बढ़ी रार

नाती के नामकरण में शामिल हुए

बेटी अपराजिता की नवजात बेटी के नामकरण समारोह में भी मुख्यमंत्री ने शिरकत की। बेटी अपराजिता के घर मे कुछ समय पहले नन्हें मेहमान ने कदम रखा है। मुख्यमंत्री आज शिमला लौटेंगे। शिमला लौटने से पहले सीएम पाइनग्रोव स्कूल के समारोह में शिरकत करेगे।

हिमाचल प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें:


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.