वीरभद्र बोले हिमाचल प्रदेश में अनुबंध के आधार पर नियुक्तियां होती रहेंगी
हिमाचल प्रदेश में अनुबंध के आधार पर नियुक्तियां होती रहेगी। इसके अलावा नियमित आधार पर भी नियुक्तियां होंगी।
राज्य ब्यूरो, शिमला: हिमाचल प्रदेश में अनुबंध के आधार पर नियुक्तियां होती रहेगी। इसके अलावा नियमित आधार पर भी नियुक्तियां होंगी। यह बात मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शिमला में द्वारा आयोजित कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहीं। इससे पहले सीएम ने कहा था कि प्रदेश में अनुबंध के आधार पर नियुक्तियां नहीं होंगी।
यह भी पढ़ें: सरकार ने सदन में की लोकतंत्र की हत्या : धूमल
शिमला में बिजली बोर्ड मुख्यालय में एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड द्वारा आयोजित कार्यक्रम में एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज ने प्रदेश सरकार को एक प्रस्ताव दिया है कि सभी सरकारी कार्यालयों में ग्रीन ऊर्जा का उपयोग किया जाए। इसके तहत प्रदेश सरकार को किसी प्रकार का बजट खर्च नहीं करना होगा। बल्कि 35 प्रतिशत उर्जा की बचत होगी। इसमें अच्छी एलईडी टयूब लाइट का प्रयोग किया जाएगा। इसके तहत आज से प्रदेश सरकार के सचिवालय को ग्रीन एनर्जी शुरू की जा रही है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने इस मौके पर लेटेस्ट
यूज़ लाइव योजना का भी शुभारंभ किया।